“जैसे ही मैंने तौकीर रजा के खिलाफ मुखर होकर बोलना शुरू किया, इन लोगों ने मेरा जीना हराम कर दिया है। हम सालों से वुमेन इम्पावरमेंट की बात करते सुनते आ रहे हैं, मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। सरकार कई इनिशिएटिव लेती है-पर ग्राउंड पर वे लागू नहीं होते।” ये कहना है निदा खान का…. लगातार धमकियां मिल रही हैं… FIR दर्ज नहीं निदा खान ने बरेली पुलिस पर तीखा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके घर में घुसकर चाकू से हमला हुआ, उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और शिकायत के बावजूद FIR नहीं हुई। निदा ने स्पष्ट कहा- अगर बरेली पुलिस नहीं सुनती तो मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले पर बात करूँगी ताकि उन्हें बरेली पुलिस की जानकारी हो सके। पोस्टर विवाद से शुरू हुई तकरार निदा ने बताया कि 26 सितंबर को बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने प्रोटेस्ट बुलाया था।
“मैंने सोशल मीडिया पर तौकीर रजा का विरोध किया था और लोगों से अपील की थी कि वे उनके बहकावे में न आएं। उसी दिन बरेली में बवाल हो गया। पुलिस ने तौकीर रजा और उनके करीबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं।” घर में घुसकर चाकू से हमला – शोर मचाने पर शख्स भागा निदा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया- “मंगलवार 18 सितंबर की रात मेरे घर पर काले कपड़े पहना एक युवक आया और चाकू से हमला कर दिया। हमारे शोर मचाने पर वह भाग गया और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की है, पर अब तक FIR दर्ज नहीं हुई।” 18 सितंबर की रात का भी डरावना वाकया निदा बताती हैं- “18 सितंबर को मैं लखनऊ से लौटी थी। रात करीब 9-9:30 बजे एक आदमी काले कुर्ते-पजामे में, टोपी लगाए और बैग उसके पीछे पड़ा हुआ, मेरे घर में घुसकर मेरे बारे में पूछ रहा था- ‘निदा खान कहा है?’ जब मैं नीचे आई और बोलीं कि मैं ही निदा खान हूं, तो उसने देखते ही चाकू निकाल लिया। घर में चीख-पुकार मच गई। हमने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और CCTV फुटेज भी पुलिस को दे दिए। इसके बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और FIR का नामोनिशान भी नहीं है।” सोशल मीडिया पर टैग किया – औपचारिक रिप्लाइ मिला, पर कोई कार्रवाई नहीं निदा कहती हैं- “मैंने X (ट्विटर) पर UP पुलिस और बरेली पुलिस को टैग किया। UP पुलिस का वही सामान्य रिप्लाइ आया जो हर बार आता है, पर कार्रवाई नहीं हुई। हम सालों से वुमेन इम्पावरमेंट की बात करते सुनते आ रहे हैं, सरकार कई इनिशिएटिव लेती है-पर ग्राउंड पर वे लागू नहीं होते।” कानून लागू है, पर जमीन पर पुलिस फेल़: निदा का आरोप निदा ने आरोप लगाया- “तीन तलाक पर कानून बन गया, पर उसे लागू कराने में जब बात आती है तो पुलिस फेल साबित होती है। अगर पुलिस इन मामलों में सही काम करे तो महिलाएँ ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। जब हमारे घर में लोग घुसकर धमकी दे सकते हैं, तो सड़क पर हमारा हाल क्या होगा-आप सोचिए।” सार्वजनिक तौर पर टार्गेटिंग – महामहिम के दौरे के दौरान भी परेशानी निदा ने बताया- “दो दिन पहले जब महामहिम आए थे तब भी मुझे टार्गेट किया गया। रास्ते में रोक-टोक हुई। हम हमेशा पुलिस के साथ कोऑपरेट करते हैं, पर इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी घर में घुसकर हमें चाकू दिखा देगा या धमकी देगा।” अगर बरेली पुलिस नहीं सुनेगी तो भाजपा के शीर्ष से बात करूंगी निदा ने साफ कहा- “अगर बरेली पुलिस इस मामले को नहीं सुनेगी और FIR दर्ज नहीं करेगी तो मैं अपनी पार्टी-भाजपा-के शीर्ष नेतृत्व से इस बारे में बात करूँगी और शिकायत करूँगी। मैं उन्हें बताऊँगी कि तौकीर को गिरफ्तार करने के बाद भी मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है और मेरी सुरक्षा पर गंभीर खतरा है।” तौकीर रजा पर मुखर होने के बाद जिंदगी हराम कर दी गई: निदा निदा ने आरोप लगाया- “जैसे ही मैंने तौकीर रजा के खिलाफ मुखर होकर बोलना शुरू किया, इन लोगों ने मेरा जीना हराम कर दिया है। अगर किसी को लगता है कि तौकीर को गिरफ्तार कर लिया गया तो मेरी कीमत चुकानी होगी, तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूँगी।” पुराने मुकदमे और पुलिस रवैय्या पर सवाल निदा ने कहा-
“मेरे पति शीरान खिलाफ सालों से मुकदमे हैं। कई बार वारंट जारी होते हैं पर गिरफ्तारी नहीं होती। पुलिस किसी न किसी तरह सहयोग करती दिखती है। इसलिए मुझे भरोसा नहीं होता कि शिकायत के बाद भी सही कार्रवाई होगी।” निदा ने जोर देकर कहा-
“घर में घुसकर चाकू दिखाना कोई छोटी बात नहीं है। अगर बरेली पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो मैं उच्च नेतृत्व तक जाकर अपनी बात रखूँगी। मैं पूरे मामले का पीछा करूँगी और जहाँ तक ज़रूरत पड़ी शिकायत करूँगी।” अब जानिए कौन हैं निदा खान
निदा खान एक समाजसेविका हैं। उनका निकाह 18 फरवरी 2015 को शीरान रजा से हुआ था। उनकी तरफ से दहेज, घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपों के बाद पति ने उन्हें तीन तलाक दिया। उस घटना के बाद उन्होंने तीन तलाक के विरोध में आवाज उठाई।। आज वे आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी नाम से संस्था चला रही हैं। वे ट्रिपल-तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती हैं। पति के खिलाफ वारंट जारी, पर पुलिस निष्क्रिय
निदा ने बताया- मेरे पति के खिलाफ भी वारंट जारी हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा-“मुझे अब पुलिस से ज्यादा उम्मीद नहीं, लेकिन मैं ये वीडियो इसलिए जारी कर रही हूं ताकि अगर मुझे कुछ होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी, ये साफ रहे।” सोशल मीडिया पर किसी महिला को गालियां देना या फोन कर धमकी देना अपराध है। मैं चाहती हूं कि पुलिस ऐसे लोगों को ट्रेस करे और कार्रवाई करे। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर महिला की सुरक्षा का सवाल है। मौलाना तौकीर माफिया है, मुसलमानों का ब्रेनवाश किया
निदा खान का कहना है कि मौलाना तौकीर को उनके किए की सजा मिल रही है। इन्होंने कई मुसलमानों का ब्रेनवॉश किया है और कई मुसलमान इनकी वजह से आज मुश्किल में हैं। निदा खान ने साफ कहा कि मौलाना माफिया है। ये तालिबानी जैसे लोग हैं। इनके साथ के लोग ही दंगों में शामिल थे। पाकिस्तानी पत्नी को लेकर किया खुलासा
निदा खान ने इस दौरान ये भी बताया कि तौकीर रजा की एक पत्नी पाकिस्तानी भी थी। मगर इन्होंने तीन तलाक देकर उसे निकाल दिया था। फिर इन्होंने दूसरा निकाह किया था। इन सभी लोगों के बारे में जांच पड़ताल की जानी चाहिए। निदा खान के खिलाफ जारी हो चुका है फतवा
निदा खान के खिलाफ शहर काजी की तरफ से फतवा भी जारी कर चुके हैं। जिसमें उन्हें और उनके परिवार को इस्लाम से खारिज कर दिया गया था। उनका हुक्का पानी तक बंद करवा दिया गया था। यहां तक कि अगर कोई उन्हें कोई सामान बेचता है तो वो भी इस्लाम से खारिज माना जायेगा। कब्रिस्तान में निदा के परिवार के अगर किसी सदस्य का इंतकाल हो जाता है तो उसे दफनाने तक की इजाजत नहीं थी। उनके जनाजे तक में कोई शामिल नहीं हो सकता था।
मुझ पर हमला हुआ, पुलिस सुनती नहीं:अपनी ही सरकार पर भड़की निदा, सरकार कई इनिशिएटिव लेती है-पर ग्राउंड पर वे लागू नहीं होते
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
