मुरादाबाद में इंटरस्कूल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट:गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने जीता खिताब, फाइनल में मॉडर्न पब्लिक स्कूल को हराया

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद में गुरुवार को गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में आयोजित इंटरस्कूल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब मेजबान विद्यालय ने अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में जिले के सात प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, मजबूत टीमवर्क और जुझारू खेल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को रोमांचित किया। सेमीफाइनल मुकाबले सेंट मीरा अकादमी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच तथा गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल और स्प्रिंगफील्ड्स के बीच खेले गए। इन मुकाबलों में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल विजयी होकर फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मैच गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराता रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *