मुरादाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कटघर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मूर्ति फ्लाईओवर की है। मृतक की पहचान तुषार और घायल की लकी के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि घटना के वक्त ट्रक चालक रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था। उसकी गलती के कारण ही हादसा हुआ है। वारदात के बाद से वह ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुषार के भाई वंश ने आरोप लगाया कि यह हादसा टाटा 407 चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने टाटा 407 वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। फरार चालक की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन के दस्तावेजों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।
मुरादाबाद में एक्सीडेंट में युवक की मौत:स्कूटी से जा रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर, वारदात के बाद ड्राइवर फरार
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
