मुरादाबाद के सिविल लाइन्स पुलिस ने हनी-ट्रैप के जरिए अवैध वसूली करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने की। मामला संभल निवासी फारिया की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने बताया कि उनके पति असीम अहमद को साजिश के तहत हनी-ट्रैप में फंसाकर 1 लाख 60 हजार रुपए वसूले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा संख्या 786/2025 बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और दबिश देकर 21 नवंबर को वसीम उर्फ मुन्ना और उसकी पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चक्कर की मिलक निवासी हैं और मुगलपुरा में किराए पर रह रहे थे। गैंग का पूरा मॉडस ऑपरेंडी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए सीधे-सादे लोगों से संपर्क करते थे।
गैंग की महिला सदस्य बातचीत कर भरोसा जीतती, फिर पीड़ित को होटल या कमरे में बुलाती थीं। वहां मौजूद अन्य आरोपी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लेते, जिसके बाद दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली की जाती थी। इसी तरीके से शाहबाज और उसकी पत्नी सबा उर्फ अलसबा के साथ मिलकर असीम अहमद से 1.60 लाख रुपए वसूले गए, जिसे आरोपियों ने आपस में बांट लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार वसीम उर्फ मुन्ना पर दहेज, चोरी, गैंगस्टर और एनडीपीएस सहित कई आपराधिक मामले पहले भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना सहित पुलिसकर्मी शामिल थे।
मुरादाबाद में हनी-ट्रैप गैंग का भंडाफोड़:पति को फंसाकर 1.60 लाख वसूले, महिला समेत दो गिरफ्तार
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
