मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई:सपा जिला कार्यालय पर उनके संघर्षों को याद किया गया

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज अपने जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट), कंसापुर ज्ञानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके संघर्षों को अपनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने मुलायम सिंह यादव को ‘सदी के सबसे बड़े जननायक’, ‘समाजवाद के योद्धा’ और ‘शोषित समाज व किसानों की आवाज’ बताया। उन्होंने कहा कि वे ‘धरतीपुत्र’ और ‘हिंदुस्तान के धरोहर’ थे। प्रदीप यादव ने नेताजी की समाजवादी विचारधारा और संघर्षों पर चलने का संकल्प लिया। यादव ने नेताजी के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुश्ती से भारतीय राजनीति में कदम रखने वाले मुलायम सिंह यादव ‘आयरन मैन’ थे। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने देश और प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवाद का रास्ता चुना था। प्रदीप यादव ने आगे कहा कि गरीब-मजदूरों के हितैषी नेताजी ने अपने मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री कार्यकाल में गरीब, मजदूर और किसानों के घरों को रोशन किया। इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, जिलामहासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, औराई की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज, महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता बिंद, राजेंद्र एस बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंचन सोनकर, भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष लालचंद बिंद, युवजन सभा जिलाध्यक्ष बाबा बिंद, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष दिलीप भीम कनौजिया, छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेश पाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सुहेल अंसारी, कार्यालय प्रभारी गामाप्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *