मेरठ में जेई की कमरे में बंद कर पिटाई:चेकिंग के दौरान हुई घटना, CCTV में कैद; पुलिस तलाश में

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रविवार को बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) रविंद्र कुमार की चेकिंग के दौरान पिटाई कर दी गई। उन्हें एक कमरे में बंद कर मारा-पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेई रविंद्र कुमार क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह खिवाई निवासी इकराम पुत्र शाहिदु के घर पर पहुंचे। आरोप है कि इकराम, यामीन और अबरार ने जेई को कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की। जेई ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए सरूरपुर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परिवार के लोगों ने जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बाहर स्टेज व रोशनी का काम हो रहा था। इसी दौरान जेई बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पहुंच गए और बिजली की लाइन काटने लगे। जब इसका विरोध किया गया, तो कहासुनी बढ़ गई और मामला विवाद में बदल गया। सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जेई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *