मेरठ में ट्रक-कार टक्कर, MDS छात्रा की मौत:3 घायल, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सुभारती विश्वविद्यालय की एमडीएस छात्रा अनुराधा मेहरा (28) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के वैशाली एंक्लेव की निवासी अनुराधा मेहरा सुभारती विश्वविद्यालय में एमडीएस (डेंटल) द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। वह देर रात अपने दोस्तों रूपाली राज (मणिकपुर, बिहार), निखिल धामा (सदतपुर, दिल्ली) और देवांश (विद्यावासनी कॉलोनी, वाराणसी) के साथ खाना खाकर लौट रही थीं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कंकरखेड़ा स्थित राज रिसॉर्ट के सामने हुआ। कार चला रहे निखिल ने खड़ौली चौराहे से आगे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले पहिए से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रक दोनों के टायर फट गए। नियंत्रण खोने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने पर कार का दरवाजा टूट गया और अनुराधा सड़क पर गिर गईं। सभी चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां अनुराधा मेहरा को मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अनुराधा के परिवार को हादसे की सूचना मिलने पर वे दिल्ली से मेरठ पहुंचे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *