मेरठ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा:हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाए

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के बागपत रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रोंद दिया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। दोनों युवकों के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। आईए जानते हैं कैसे हुआ हादसा मलियाना के रहने वाले प्रवीण और जितेंद्र सुभारती यूनिवर्सिटी के सामने चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। रविवार सुबह दोनों बाइक पर बैठकर बाईपास से अपने घर की ओर जा रहे थे। मलियाना चौकी से कुछ दूरी पर बाइक का हैंडल बराबर में चल रहे हैं साइकिल सवार से टकरा गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। प्रवीण के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया जबकि जितेंद्र का सिर जमीन से टकराया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक हुआ फरार जिस वक्त यह हादसा हुआ,उस वक्त आसपास काफी कम लोगों की मौजूदगी थी। जिसका फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद कुछ लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के परिवार को सूचना दी और शवों को मोर्चरी भिजवा दिया। युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम प्रवीण और जितेंद्र के साथ हादसा होने की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। यह सुनकर परिवार में कोहरा मच गया। जैसे तैसे लोगों ने दोनों के परिवारों को संभाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। प्रवीण के भाई विनोद की ओर से टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *