मेरठ में महिला की संदिग्ध मौत:घर में मृत मिली, पति की पहले ही हो चुकी थी मौत; 6 बच्चे हुए अनाथ

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में रविवार देर रात रेशमा (पत्नी याकूब) नामक महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। इस घटना के बाद उनके छह बच्चे अनाथ हो गए हैं। रेशमा के पति याकूब की पहले ही आग लगने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इंचौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *