मेरठ में मुस्कान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती:मेडिकल अस्पताल में लाया गया, डिलिवरी होने की संभावना

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपित मुस्कान रस्तोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुस्कान को रविवार देर रात अचानक पेट में दर्द हुआ। तब उसे जेल प्रशासन की ओर से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात मुस्कान की तबियत बिगड़ी थी। तब जेल के डॉक्टरों ने उसको देखा और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मेडिकल अस्पताल में भेजा गया। जहां अभी मुस्कान के पेट में ंदर्द बताया जा रहा है। वो मेडिकल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती है। डिलिवरी अभी नहीं हुई है। लेकिन डॉक्टर अभी मुस्कान का इलाज कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेगनेंसी को पूरा टाइम हो चुका है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *