मेरठ में युवकों ने घर में घुसकर महिला को पीटा:छेड़छाड़ और लूटपाट की, विरोध करने पर पति को भी मारा; केस दर्ज

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। 4 युवकों ने महिला और उसके पति को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ घर में थी, तभी मोहल्ले के रहने वाले शावेज, उमेश, परवेज उर्फ़ मुंशी और कामरान लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने पर उसके पति को भी बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उसकी सोने की चेन भी चोरी हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने लूटपाट का आरोप लगाया। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के देवर ने थाने में तहरीर देकर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शावेज, उमेश, परवेज उर्फ मुंशी और कामरान के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *