मेरठ में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी के मायके जाने से तनाव में था, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में शुक्रवार देर रात 30 वर्षीय युवक लक्की उर्फ पप्पू पुत्र बृजपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी नीलम के मायके से वापस न लौटने के कारण मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, लगभग एक महीने पहले लक्की और नीलम के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद नीलम मायके चली गई और घर वापस नहीं आई। लक्की ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। मृतक के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें नीलम अपने साथ ले गई थी। शुक्रवार देर रात लक्की ने घर के एक कमरे में फांसी लगाई। जब परिजनों ने आवाज़ दी और कोई उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा खोला और अंदर लक्की को फांसी पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कंकरखेड़ा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस रिश्तों में तनाव और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *