मेरठ में हर्ष फायरिंग में बच्ची की मौत:छत से बारात देख रही थी 13 साल की लड़की, पिस्तौल से निकली गोली सिर में लगी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात हर्ष फायरिंग की घटना में 13 वर्षीय किशोरी अफसा की मौत हो गई। श्यामनगर के 20 फुटा रोड पर बारात की चढ़त के दौरान चली गोली छत पर खड़ी अफसा के सिर में जा लगी। जानकारी के अनुसार, आफताब के बेटे शाहनवाज की बारात किंग पैलेस, हापुड़ रोड जानी थी। बारात की चढ़त में शामिल कई लोग खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार कई राउंड फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। इसी दौरान एक गोली ऊपर की ओर चली और छत पर खड़ी अफसा को लग गई। गोली लगते ही अफसा छत पर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग तुरंत उसे बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन के साथ लिसाड़ी गेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अन्य साक्ष्य बरामद किए। पुलिस को देखते ही हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *