मेरठ में हाथ में पहने कड़े से छात्र पर हमला:इंस्टाग्राम पर मामूली नोकझोंक के बाद घेरकर पीटा, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के सदर बाजार इलाके में इंस्टाग्राम पर मामूली विवाद के बाद 8 से 10 युवकों ने दसवीं के छात्र पर हमला कर दिया। हमलावर बेहोशी की हालत में छात्र को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र की डॉक्टरी कराई है। पुलिस के द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है। एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर रजबन बड़ा बाजार निवासी अंकुर हनुमान चौक के निकट एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। गुरुवार सुबह हर रोज की तरह वह घर से स्कूल के लिए निकला। जैसे ही स्कूल से थोड़ी दूरी पर पहुंचा, तभी वहां आए 8 से 10 युवकों ने अंकुर और उसके साथ मौजूद एक दोस्त को घेर लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी। छात्र के बेहोश होने पर भागे आरोपी हमलावर युवकों ने अंकुर व उसके दोस्त को बेहद बुरी तरह पीटा। इसी दौरान एक हमलावर ने अंकुर के सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार किया। सिर पर कड़ा लगते ही अंकुर लहूलुहान हो गया और बेहोशी की हालत में वहीं पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। स्कूल स्टाफ छात्र को लेकर पहुंचा अस्पताल अंकुर के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही स्कूल की कुछ शिक्षक बाहर की तरफ दौड़े। उन्होंने बदहवास अंकुर को उठाया और तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए। अंकुर के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। कुछ देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां से वह अंकुर को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद सीधे सदर बाजार थाने आ गए। चौकी पर इंतजार कराया फिर वापस भेजा थाने पहुंचने के बाद अंकुर के परिवार को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चौकी पर भेज दिया। चौकी पर करीब 2 घंटे इंतजार कराया और फिर दूसरे पक्ष से बात कर आगे की कार्रवाई करने का हवाला देकर उन्होंने लौटा दिया। शुक्रवार सुबह अंकुर का परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। अंकुर को डॉक्टरी के लिए भेजा गया मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर क्राइम ने पूरी घटना के बारे में जाना और फिर अंकुर को डॉक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अंकुर ने एक हमलावर की पहचान इसी स्कूल में पढ़ने वाले हिमांशु के रूप में की है। जबकि अन्य हमलावर आउटसाइड हैं। छात्रों के बीच विवाद, जांच कराई जा रही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। आरोपी युवक भी छात्र बताये जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत सामने आए तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्र की डॉक्टरी करा दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *