मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है जिसमें दिख रहा है कि कुत्ते छात्राओं के खाने की प्लेट को दीवार के ऊपर चढ़ कर उसमें खाना खा रहे हैं और जीभ से साफ कर रहे है। सुरक्षा और सेहत दोनों पर सवाल वायरल वीडियो के आधार पर छात्राओं के सुरक्षा और सेहत पर हॉस्टल में बड़ा सवाल उठता है। प्राचार्य और कॉलेज की प्रबंधन समिति द्वारा लगातार एक घर जैसा वातावरण यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाने का आश्वासन दिया जाता है इसके बाद इस प्रकार का दृश्य यहां की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
कुत्ते और बंदरों से परेशान है मरीज मेडिकल कॉलेज के अंदर बने अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार भी परिसर में मौजूद कुत्ते और बंदरों से परेशान हैं। बंदर जहां पार्किंग में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं तो कुत्ते अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्डों में हर जगह दिखाई देते है। नगर निगम लगातार चल रहा अभियान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमर सिंह द्वारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी आदेश के चुकी है कि सार्वजनिक स्थानों से कुत्ते पकड़े जाए , इसके बाद भी ऐसा होना मेडिकल कॉलेज के साथ साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
मेरठ मेडिकल में हॉस्टल की प्लेट में खा रहे कुत्ते:लगातार चलाया जा रहा अभियान, मरीज और छात्र कुत्तों और बंदरों से परेशान
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
