'मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान मैच खेलने श्रीलंका आए':T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

📅 Published: February 7, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच होना चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी टीम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट करेगी। इस मुद्दे पर इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के ससुर और एक्टर सुनील शेट्टी से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान श्रीलंका में आकर खेले। न खेलने से क्या होगा? भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत जबरदस्त राइवलरी है, जैसे एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच।” पाकिस्तान ने 1 फरवरी को मैच का बॉयकॉट किया
1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया था, क्योंकि ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की बजाय अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ। BCCI ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय लीग से बाहर करने का फैसला किया था। टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ICC भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में क्यों रखती है:34 साल में 22 वर्ल्ड कप मुकाबले हुए, 28 करोड़ लोगों ने हर मैच देखा पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। वर्ल्ड कप के बीच इस विवाद से भी बड़ा सवाल यह है कि पिछले 12-13 साल से भारत-पाकिस्तान को हर ICC टूर्नामेंट के एक ही ग्रुप में क्यों रखा जाता है? पूरी खबर पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *