मैनपुरी में कंटेनर की टक्कर से किसान की मौत:बेवर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, घर लौटते समय गई जान

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के बेवर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। यह घटना बेवर थाना क्षेत्र में एक बंद ढाबे के पास शाम करीब 5:30 बजे हुई। मृतक की पहचान लालपुर गांव निवासी तेज सिंह (55) पुत्र पवन सिंह के रूप में हुई है। वह कृषि का कार्य करते थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तेज सिंह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। घर लौटते समय जब वह नेशनल हाईवे पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिवार को हादसे की जानकारी दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *