मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में पुलिस से शिकायत करने पर पड़ोसियों ने एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में लोकेंद्र और उनकी पत्नी अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिदियाहर गांव निवासी अंजलि ने बताया कि उनके पति लोकेंद्र बाहर रहते थे। इस दौरान उनकी सास, देवर और कुछ पड़ोसी आए दिन घर के बाहर गाली-गलौज करते थे। अंजलि ने फोन पर इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद लोकेंद्र घर लौटे और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत करने की बात से नाराज होकर पड़ोसियों ने दंपति पर हमला कर दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दंपति के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायती पत्र दिया गया है। इसकी जांच संबंधित चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मैनपुरी में पड़ोसियों पर दंपति को पीटने का आरोप:दोनों गंभीर घायल, सीओ सिटी के संज्ञान में आया मामला
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
