मैनपुरी में पिकअप पलटने से युवक की मौत:अलीगढ़ पशु मेले जा रहा था, एक घायल; अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के भोगांव में एक पिकअप वाहन पलटने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को एटा हाईवे पर हुई। मृतक की पहचान भोगांव के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी चांद पुत्र अनबार के रूप में हुई है। वह अपने साथी मोहसिन पुत्र साबिर कुरैशी और फरदीन पुत्र पिंटू के साथ पिकअप में पशुओं को लादकर अलीगढ़ के पशु मेले में जा रहा था। एटा हाईवे पर पहुंचते ही पिकअप का अगला टायर अचानक फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चांद पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांद पशुओं की खरीद-फरोख्त कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *