मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में दो पेट्रोल पंपों की साझेदारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम डालूपुर निवासी राममिलन शाक्य ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रमोद और शुभम कुमार के साथ 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर ‘हमारा पंप मिलन कोसमा’ और ‘हमारा पंप प्रमोद HP नवाटेवा’ शुरू किए थे, लेकिन भारी निवेश के बावजूद अब साझेदार उनका हिस्सा हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। राममिलन का दावा है कि दोनों पंपों में करीब 70 लाख रुपये निवेश किए गए। पंपों की सिक्योरिटी के लिए 50-50 हजार की दो डीडी, पंप ओपनिंग के लिए 11.25 लाख रुपये, बाउंड्री निर्माण के लिए 59 हजार की ईंटें और 3.72 लाख रुपए उनके खाते से जमा किए गए। संचालन के दौरान करीब 74 लाख रुपये HPCL खाते में ट्रांसफर होने का भी दावा किया गया है। जांच कर कार्रवाई की अपील की आरोप है कि साझानामा में स्पष्ट रूप से 50-50 हिस्सेदारी और तीन वर्ष बाद नामांतरण का प्रावधान है, लेकिन अब दोनों भाई हिस्सेदारी देने से इनकार कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बरनाहल थाने में शिकायत दी है। सबसे गंभीर आरोप पुलिस विवेचना पर लगाए गए हैं। राममिलन का कहना है कि विवेचक बैंक स्टेटमेंट, डीडी, किरायानामा और साझानामा जैसे अहम दस्तावेज लेने से इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को मोटी रकम दी, जिसके चलते रिपोर्ट उनके पक्ष में तैयार की गई। कुछ गवाहियों को भी पीड़ित ने झूठा बताया है, जिनसे कई गवाह शपथपत्र देकर इनकार कर रहे हैं। राममिलन ने एसपी मैनपुरी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मैनपुरी में पेट्रोलपंप साझेदारी विवाद:70 लाख के निवेश किया, पीड़ित ने पुलिस पक्षपात का आरोप लगाया
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
