मैनपुरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दन्नाहार के नगला मही में दी जान, पुलिस मामले की जांच जुटी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला मही गांव में 25 वर्षीय शिवानी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवानी पत्नी बिट्टू ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रात में किसी बात को लेकर शिवानी ने फांसी लगाई थी। इस संबंध में गहन जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका शिवानी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक तीन वर्षीय बेटी और एक छह माह का बेटा शामिल है। उप निरीक्षक इंद्र पाल सिंह भी जांच में जुटे हैं। वे आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *