मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति और ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति और ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर चले गए। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय संजना पत्नी दीपक कुमार के रूप में हुई है। संजना की शादी 18 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसे अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि संजना की मौत किसी घटना के कारण हुई है। उन्होंने कुरावली थाने में एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें दीपक और उसके पिता सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, क्योंकि वे शव छोड़कर फरार हो गए। कुरावली क्षेत्र अधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *