मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया; एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी की चैट; UP में हाईवे पर कुचलकर 6 की मौत

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमेरिका की तरफ से जारी भारत के मैप से जुड़ी रही। इसमें PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया गया है। दूसरी बड़ी खबर RSS के प्रोग्राम में सलमान खान के पहुंचने की रही।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया भारत-US डील के बाद ट्रम्प प्रशासन ने भारत का नक्शा जारी किया है। इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और चीन के कब्जे वाला इलाका अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इससे पहले अमेरिका कई नक्शों में PoK को अलग रंग या डॉटेड लाइन्स से दिखाता था। अब PoK और अक्साई चिन का इतिहास पढ़िए जम्मू-कश्मीर (PoK सहित) भारत का अभिन्न अंग है, क्योंकि महाराजा ने इसे भारत में विलय किया था। पाकिस्तान का इस पर अवैध कब्जा है और भारत इसे वापस लेने की बात करता है। अक्साई चिन लद्दाख के पूर्वोत्तर में स्थित लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर का ऊंचा और बंजर क्षेत्र है। 1950 के दशक में चीन ने तिब्बत-शिनजियांग सड़क बनाई, जिसका भारत ने विरोध किया। यह विवाद 1962 के युद्ध का मुख्य कारण बना और तब से अक्साई चिन चीन के कब्जे में है। पढ़ें पूरी खबर… 3. एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी की चैट सामने आई, सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी की 2017-19 की चैट सामने आई है। इसमें बिजनेस के साथ महिलाओं पर बातचीत हुई। एपस्टीन ने अनिल अंबानी को एक लंबी, गोरी स्वीडिश लड़की का ऑफर दिया। इस पर अनिल ने कहा कि इसका इंतजाम कीजिए। रिकॉर्ड दिखाते हैं कि दोनों पेरिस और न्यूयॉर्क में मिले थे। एपस्टीन ने अंबानी से पूछा- आपकी फेवरेट हीरोइन कौन:​​​​​​​ एपस्टीन ने अनिल अंबानी से पूछा कि आपकी फेवरेट हीरोइन कौन हैं। इस पर अंबानी ने हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन का जिक्र किया। मई 2019 में अनिल अंबानी न्यूयॉर्क गए थे, तब एपस्टीन ने उन्हें मैनहैटन स्थित अपने घर बुलाया था। एपस्टीन फाइल्स के बारे में पढ़िए: जेफ्री एपस्टीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उनका यौन शोषण करता था। वह पार्टियां करता था, जिनमें बड़े नेता और सेलिब्रिटी शामिल होते थे और लड़कियों का शोषण होता था। इन मामलों में ट्रम्प और बिल गेट्स जैसे नाम भी सामने आए। 2019 में एपस्टीन जेल में मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर…
4. T-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत, अमेरिका को 29 रन से हराया; कप्तान सूर्या की फिफ्टी​​​​​​​ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने अमेरिका को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। लेकिन अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मैच के हाईलाइट्स:​​​​​​​ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तानी करते हुए 8वां अर्धशतक लगाया है। इतना ही नहीं, सूर्या ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 5. मायावती बोलीं- कमर कस लीजिए, पार्टी को कमजोर करने की साजिश चल रही यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को SIR और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए एक्टिव रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा- अब समय कम बचा है, ऐसे में सभी को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। आपको पता होगा कि पार्टी को कमजोर करने के लिए लगातार साजिशें रची जा रही हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर… 6. सलमान खान RSS के कार्यक्रम में पहुंचे, भागवत बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू RSS के 100 साल पूरे होने पर हुए प्रोग्राम में सलमान खान पहुंचे। वे फिल्ममेकर सुभाष घई और गीतकार प्रसून जोशी के साथ मंच के सामने बैठे और RSS चीफ मोहन भागवत का भाषण सुना। इस दौरान भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाला हर कोई हिंदू है। हिंदू एक विशिष्ट समुदाय का नाम नहीं है। हिंदू संज्ञा नहीं, बल्कि एक विशेषण है और यह शब्द बाहर से आया है। पहले के जमाने में विदेशी भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को हिंदू कहते थे। भागवत के स्पीच की 2 बड़ी बातें… RSS किसी के खिलाफ नहीं है और न ही उसे सत्ता या पावर की इच्छा है। संघ राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं है, हालांकि संघ के कुछ लोग राजनीति में सक्रिय हैं।​​​​​​​ बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई RSS के प्रधानमंत्री हैं। उनकी पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी अलग है, वह संघ की नहीं है। हालांकि, संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं। ​​​​​​​ ​​​​​पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… शख्स को ₹20 की रिश्वत के लिए 4 साल की सजा, निर्दोष साबित होते ही उसकी मौत गुजरात के बाबूभाई प्रजापति को 20 रुपए की रिश्वत लेने के झूठे केस में 4 साल की सजा मिली। वे इसके खिलाफ 30 साल तक गुजरात हाईकोर्ट के चक्कर लगाते रहे। वहीं, 4 फरवरी को जैसे ही हाईकोर्ट ने उन्हें बेगुनाह साबित किया, अगले ही दिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को काम में मेहनत का फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों की कमाई में सुधार का संकेत है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *