पंजाब के मोहाली के जीरकपुर के एयरो सिटी में शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चीफ मैनेजर से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे करीब 4 लाख रुपए के सोने के गहने छीन लिए। बदमाशों ने दहशत मचाने के लिए चीफ मैनेजर की कार पर गोली भी मारी। इसके बदमाश लूटे गए सोने के गहने लेकर वहां से फरार हो गए। लूट के बाद चीफ मैनेजर से शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम भी दौड़ाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई
जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि, इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने गोली चलने की बात कही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मोहाली में बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट:नकाबपोश बदमाशों ने कार के आगे लगाई बुलेट, पिस्तौल तानी; शीशे में मारी गोली
📅 Published: January 17, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
