मोहाली की पॉश सन्नी एन्क्लेव में बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी के ट्यूबवेल्स पर बिजली निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि कंपनी द्वारा सरकारी लाइन से कुंडी लगाकर अवैध तरीके से पानी सप्लाई के ट्यूबवेल्स चलाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सन्नी एन्क्लेव के सेक्टर 123, 124 और 125 में कंपनी ने कई प्रोजेक्ट विकसित किए हैं, जहां लगभग 22 ट्यूबवेल्स चल रहे हैं। इनमें से कुछ ट्यूबवेल्स नगर काउंसिल ने टेकओवर किए हुए हैं जबकि 5 ट्यूबवेल्स मोहाली और 11 खरड़ बिजली निगम के क्षेत्राधिकार के अधीन आते हैं। बताया गया कि कंपनी ने बिजली बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं किया, जिसके चलते इन सभी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। व्यक्ति ने वीडियो बनाकर निगम को भेजी इस बीच, एक व्यक्ति ने बिजली चोरी का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा। जिसमें दावा किया गया कि बिल्डर द्वारा दिखावे के लिए ट्यूबवेल्स के पास जनरेटर रखे गए हैं, लेकिन वास्तव में रात के समय तारे बिछाकर चोरी-छिपे सरकारी लाइन से बिजली की कुंडी लगाकर मोटरें चलाई जा रही हैं। वीडियो सामने आते ही बिजली निगम में हड़कंप मच गया और टीम ने तत्काल छापेमारी कर अधिकांश कुंडी कनेक्शन काट दिए। बिजली खर्च की असेसमेंट करने में जुटा निगम बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के संबंध में कंपनी के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है और असेसमेंट तैयार की जा रही है। निगम यह भी जांच करेगा कि इस अवैध गतिविधि को कौन चला रहा था और कौन-सा प्रबंधन अधिकारी इसके पीछे जिम्मेदार है। गौरतलब है कि बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी जरनैल सिंह बाजवा पिछले करीब डेढ़ साल से विभिन्न धोखाधड़ी मामलों में जेल में बंद हैं, ऐसे में कंपनी की जिम्मेदारी प्रबंधन अधिकारियों पर है।
मोहाली सन्नी इंकलेव में हाे रही थी बिजली चोरी:निगम की बड़ी कार्रवाई, काटे कुंडी कनैक्शन, होगा जुर्माना
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
