मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने खड़े कंटेनर को टक्कर मारी:डंफर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलटा, दोनों चालक सुरक्षित

📅 Published: February 15, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़ा सड़क हादसा होते होते बच गया। बिरारी ओवरब्रिज के ढाल पर खराब खड़े दाल से भरे कंटेनर में पीछे से आ रहे मोरंग लदे ओवरलोड डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गया। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, लेकिन दोनों चालकों की जान बच गई। ओवरब्रिज पर खराब हुआ कंटेनर हाथरस जिले के सादाबाद के गुमानी गढ़ी निवासी मुन्ने खां कंटेनर लेकर बकेवर से इटावा की ओर जा रहे थे। कंटेनर में दाल लदी थी। बिरारी ओवरब्रिज के ढाल पर अचानक तकनीकी खराबी आने से वाहन बीच सड़क पर खड़ा हो गया। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से बढ़ी टक्कर की तीव्रता इसी दौरान पीछे से आ रहा मोरंग से भरा डंपर तेज रफ्तार में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर ओवरलोड था। चालक शशिकांत निवासी ऐलमपुर, सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद ने नियंत्रण खो दिया और खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर लांघते हुए इटावा से बकेवर की दूसरी लेन में जाकर पलट गया।
घायलों को मौके पर मिली मदद हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों चालकों को वाहन से बाहर निकाला। डंपर चालक शशिकांत और कंटेनर चालक मुन्ने खां को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। एक घंटे तक बाधित रहा यातायात पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटे हुए डंपर और क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। बाद में दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *