युवक को फोन कर बुलाया, चाकू-लाठी से हमला:देवरिया में हाथ, सिर और पैर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में रविवार शाम एक युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमलावरों ने युवक को फोन कर घर से बुलाया था। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडरी मल्ल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष गोड़ पुत्र राजेश को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर परसिया भंडारी गांव बुलाया था। आयुष अपनी बाइक से वहां पहुंचा। आरोप है कि सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और जब वह जमीन पर गिर गया, तो उस पर चाकू से कई वार किए। हमले में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल आयुष को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आयुष के हाथ, सिर और पैर पर गहरी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल आयुष का बयान दर्ज किया। पीड़ित ने कुछ ज्ञात व्यक्तियों पर नामजद हमला करने का आरोप लगाया है। आयुष ने पुलिस को बताया कि पहले भी इन लोगों से उसकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे उसे धमकाते थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *