यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में स्वामी शांडिल्य महराज ​​​​​​​बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म विरोधी है, उसे जेल भेजना चाहिए

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। स्वामी प्रसाद ने कहा था जो हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले को सपोर्ट करता हो, उससे बड़ा आतंकवादी कौन होगा उसे जेल भेज देना चाहिए। स्वामी के इस बयान पर नाराजगी जताई है। स्वामी शांडिल्य महराज ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म विरोधी है और कट्टर हिंदू के बजाय मुस्लिम है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में युवक की मौत पर परिजन ने लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक वाराणसी में कपसा गांव के पास आजमगढ़ फोरलेन पर शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद वे शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *