यूपी की बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन और दो दिन नहीं, गर्भगृह में बदला जा रहा पत्थर

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के स्पर्श दर्शन पर रोक शुक्रवार और शनिवार को भी रहेगी। गर्भगृह में पत्थर बदलने के कारण यह रोक गुरुवार तक लगी थी। दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान बाबा के गर्भगृह में लगे संगमरमर को बदला गया था। उसी के आसपास गर्भगृह के अंदर की दीवारों को स्वर्ण जड़ित भी किया गया था। मंदिर में नियमित पूजन, दर्शन और पूजन सामाग्री की वजह से संगमरमर बदरंग हो गया है। कुछ जगहों पर यह खुरदुरा भी हो गया है। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बीते बुधवार से पत्थर बदलना प्रारम्भ करा दिया। पढ़ें पूरी खबर… इटावा में भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, नशे में किए कई वार, खून देखकर बेहोश हुई मां इटावा में चचेरे भाई ने किशोरी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में युवक ने किशोरी पर एक के बाद एक कई वार किए। खून अधिक बह जाने से किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। पिता शादी समारोह में गए थे। मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मां दौड़कर घर पहुंची। बेटी को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा तो चीखकर बेहोश हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, हथियार के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड JSSC एग्जाम में पेपर आउट करने वाला अरेस्ट: UP STF ने गोरखपुर में पकड़ा गोरखपुर में झारखंड एसएससी (जेएसएससी) सीजीएल परीक्षा में पेपर आउट करने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी को यूपी एसटीएफ ने शाहपुर इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाहपुर के हनुमंत नगर कालोनी पादरी बाजार निवासी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह के रूप में हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *