रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचेंगे:इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में शामिल होंगे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 नवंबर, शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री का आगमन शाम 05:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर निर्धारित है। सीएमएस कानपुर रोड में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) कानपुर रोड शाखा जाएंगे। वहां “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 52 देशों के न्यायमूर्तियों और विधि जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम के बाद सीधे दिल्ली रवाना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री शाम 06:35 बजे सीएमएस से पुनः एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। उनकी उड़ान 06:55 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *