रसना कंपनी फ्रेंचाइजी लेने के चक्कर में गंवाए 10 लाख:फेसबुक पर देखा था विज्ञापन,कई बार खाते में जमा कराई रकम,पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक युवक को रसना कंपनी की फ्रेंचाइजी आगरा में दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठग ने खुद को कंपनी का मालिक बताया था। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-11 निवासी रामसिंह ने बताया कि उन्होंने 21 जून 2020 को फेसबुक पर रसना कंपनी का विज्ञापन देखा। उसमें रसना ग्रुप की फ्रेंचाइजी आगरा में खोलने की सूचना थी। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया। इसके बाद उनके पास बदायूं के कनसेन स्ट्रीट निवासी उमंग गुप्ता का फोन आया। उन्होंने आगरा आकर बात करने की कही। उसके अगले दिन 7 जुलाई 2020 को उमंग गुप्ता अपनी पत्नी नेहा गुप्ता और आयुष अग्रवाल व श्रीकांत वर्मा (निवासी बदायूं) के साथ आगरा आए। उन्होंने बताया कि वह रसना कंपनी के मालिक हैं और आगरा में फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं। इसके बाद बातों में फंसाकर उमंग गुप्ता ने 2.36 लाख रुपए खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद कॉल रिसीव हुई तो उन्हें उमंग गुप्ता, नेहा गुप्ता, कुमार सागर, आयुष अग्रवाल और श्रीकांत गुप्ता ने दिल्ली बुलाया। वह दिल्ली पहुंचे, वहां एक लाख रुपए स्वर्ण मुद्रिका इंटरप्राइजेज के खाता में जमा कराए गए। इसके बाद खुद को रसना ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट बताने वाले राहुल शर्मा और डायरेक्टर सोनिया चौधरी निवासी सूरज कुंड रोड, फरीदाबाद ने उनसे 7 लाख रुपए जीएसटी बचत के नाम पर नकद लिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 10,36,000 रुपए ले लिए। मगर, उन्हें कोई फ्रेंचाइजी नहीं दी गई। रुपए वापस मांगने पर टालमटोल करते रहे। अब मना कर दिया है। हरीपर्वत एसीपी अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *