रामपुर में खेलकूद का आयोजन:विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, हरियाल की पीटी टीम ने जीती ट्रॉफी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रामपुर के मनकरा गांव में ककरौआ न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन खेलों का उद्घाटन ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां और एआरपी अरुण कुमार ने फीता काटकर किया। आयोजन की शुरुआत सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न प्रकाश, चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग के परिणाम घोषित किए गए। 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर के दीपक, 100 मीटर दौड़ में मगरमऊ के नैतिक और 200 मीटर दौड़ में दीनपूर के दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय राजारामपुर के आदित्य पहले स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय भंडपूरा की प्रियांशी, 100 मीटर में खजुरिया की सुरभि और 200 मीटर दौड़ में खजुरिया की अंजली यादव ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भी भंडपुरा की प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर के दीपक, 200 मीटर में कपिल और 400 मीटर में भी कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में शंकरपुर के दीपक पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर की वीना, 200 मीटर में भंडपुरा की फरहीन और 400 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल की वर्षा ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर की वीना प्रथम रहीं। अन्य व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चक्का फेंक और गोला फेंक में अंश गौतम, वीना और कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद और ऊंची कूद (उच्च प्राथमिक स्तर) में शिवा, वीना, दीपक और राजमाला पहले स्थान पर रहे। टीम स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर पर खो-खो और कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग दोनों में प्राथमिक विद्यालय खजुरिया की टीमें विजयी रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर की टीम ने जीत दर्ज की। उच्च विद्यालय हरियाल की पीटी टीम ने मुख्य अतिथि के समक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम और टीम लीडर शैलेंद्र कुमार राठौर को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *