बिलासपुर में कई दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव कुल्ली नदी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में हुई है, जो 15 नवंबर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी वीर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई बृजलाल के अनुसार, वीर सिंह बीते शनिवार शाम करीब चार बजे जंगल से लकड़ी बीनने के लिए घर से निकले थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने वीर सिंह की तलाश शुरू की और बाद में खजुरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार शाम को खजुरिया थाना क्षेत्र के जौरासी गांव में कुल्ली नदी से वीर सिंह का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रामपुर में लापता मजदूर का शव नदी में मिला:कई दिन से गायब था व्यक्ति, मामले की जांच जारी
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
