रायबरेली में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी पुल के पास लखनऊ–प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक बस के सामने आ गया, जिसके कारण जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा। मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। जिससे 15 लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। वहीं बस चालक भी घायल है। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर बछरावां पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उन्नाव के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस और ट्रक दोनों को कब्जे में लिया। ट्रक चालक, जो गंभीर रूप से घायल है, को भी हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उन्नाव–रायबरेली सीमा के बीच हुई थी। मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।
रायबरेली में बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत:15 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर; लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
