रायबरेली के नसीराबाद में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक अभिषेक पासवान की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने दोस्त की बहन को विदा कर बाइक से लौट रहा था। हादसे में बाइक चला रहा उसका दोस्त अजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पासवान पुत्र लाल बहादुर पासवान (लगभग 18 वर्ष) अपने दोस्त की बहन को विदा करने के लिए उदयपुर गांव (पुलिस चौकी परशदेपुर) गया था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वापसी के दौरान जगतपुर जायस-सलोन मार्ग पर उनकी बाइक एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कुछ दूर जा गिरी। बाइक चला रहे अजीत पुत्र जलकेश (ग्राम रायपुर टुंडी) ने बताया कि वे ऑटो के पीछे आ रहे थे, तभी ऑटो चालक ने अचानक अपने गांव जगतपुर की ओर मोड़ दिया, जिससे उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर गांव की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर किनारे किया। बहन को विदा करने गई बोलेरो भी पीछे आ रही थी, जिसके ड्राइवर ने दुर्घटना देखकर गाड़ी रोकी। घायलों को उसी बोलेरो में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) नसीराबाद ले जाया गया। सीएससी नसीराबाद के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने घायलों का तुरंत परीक्षण किया। जांच के बाद उन्होंने अभिषेक पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजीत पुत्र जलकेश को तत्काल उपचार दिया गया और उसकी हालत ठीक है। सीएससी चिकित्सा प्रभारी ने फौरन इसकी सूचना नसीराबाद थाने को दिया सूचना पाते ही एस एस.आई. करुणा शंकर तिवारी सीएससी नसीराबाद पहुंचे मृत्यु की खबर सुनते ही आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई जिससे काफी जनता सीएससी में इकट्ठा हो गई करुणा शंकर सूझबूझ दिखाते हुए सभी ग्रामीणों को शांत कराया और परिवार को ढांढस बढ़ाया की हर संभव मदद आपकी की जाएगी चूंकि मामला जगतपुर थाना डीह अंतर्गत था तिवारी जी ने इसकी सूचना तत्काल डीह थाने को दे दिया। परिवार जनों का रो रो के बुरा हाल हो गया था गांव वालों ने बताया कि अभिषेक कुल छ: भाई थे जिसमें से अभिषेक सबसे बड़ा था।
रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत:आटो चालक ने अचानक मोड़ा, पीछे से आ रही बाइक टकराने पर हादसा; दुसरा साथी गंभीर घायल
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
