रावतपुर में शादी टूटने से परेशान युवती ने किया सुसाइड:घंटों बाद मां ने लटकता देखा शव, डिप्रेशन की बीमारी से भी ग्रसित थी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रावतपुर में बार-बार शादी टूटने और डिप्रेशन की बीमारी से परेशान युवती ने चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा। मसवानपुर के सराय निवासी अरविंद मौर्या कलेक्ट्रेट से रिटायर्ड हैं। परिवार में पत्नी भानुमति, तीन बच्चों में बेटा विनय व दो बेटियां है। पिता ने बताया कि 33 वर्षीय बेटी दिव्या शुक्रवार दोपहर दूसरे खंड बने पर कमरे में थी। इसी बीच उसने पंखे के कुंडे में चादर बांधकर फांसी लगा ली। कई घंटे जब वह नीचे नहीं आई तो उसकी मां बुलाने गई। कमरे में दाखिल होते ती बेटी का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटी के लिए कई साल से रिश्ता देख रहे थे, लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बन पा रही थी। कई जगह से रिश्ता टूट भी गया था। वहीं बेटी डिप्रेशन की बीमारी से भी पीड़ित थी। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने आशंका जताई कि उसी तनाव में बेटी ने यह कदम उठाया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *