राहुल के दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार:20 जिलों की कार्यकारिणी घोषित; कुरुक्षेत्र में जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग में आएंगे सांसद

📅 Published: January 17, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, तीन जिलों में कार्यकारिणी का विस्तार फिलहाल रोक दिया गया है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले पार्टी ने यह संगठनात्मक विस्तार किया है। राहुल गांधी 21 जनवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह चल रहे जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत पहले ही जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी की जा चुकी हैं। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई हरियाणा में कांग्रेस की 32 जिला कार्यकारिणी हैं। जिसमें अब 12 की लिस्ट आनी बाकी है। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी विस्तार के दौरान 4 वाइस प्रेसिडेंट सहित 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एक जनरल सेक्रेटरी (आर्गेनाइजेशन) के साथ एक ट्रेजरार, 8 जनरल सेक्रेटरी और 16 सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्ति ऑर्डर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देश पर जारी किए गए हैं। 5 घंटे रहेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। वह अपने दौरे के दौरान करीब पांच घंटा ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे। 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे वह कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक कुरुक्षेत्र में ही रहेंगे। 23 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस ने जारी की 20 जिला कार्यकारिणी की लिस्ट

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *