लखनऊ में रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश की हत्या रूम पार्टनर ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पैसों के लेनदेन में हत्या की थी। घटना 19 नवंबर की है। इंदिरानगर सेक्टर-8 चौराहे पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश उपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम साहू का बंगला थाना खोड़रे जनपद गोण्डा और प्रिन्स उर्फ अरूण यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी भैसौड़ा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।प्रिंस शशि प्रकाश का रूम पार्टनर है। शशि प्रकाश के अंडर में प्रिंस और अखिलेश काम करते थे। घर से 200 मीटर दूर मिला था शव शशि प्रकाश उपाध्याय (24) मूलरूप से अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर का रहने वाला था। वह इंदिरानगर के सेक्टर-8 स्थित रघुराजनगर में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह विष्णु एंड कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट था। बुधवार रात करीब 11 बजे उनका शव घर से 200 मीटर दूर चौराहे पर खून से लथपथ मिला था।
रूम पार्टनर ने साथी संग की थी एजेंट की हत्या:लखनऊ में घर से 200 मीटर दूर मिली थी लाश, 2 गिरफ्तार
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
