रेलवे ने राजपुरा बाइपास लाइन को मंजूरी दी:411.96 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, अंबाला-जालंधर कॉरिडोर का ट्रैफिक होगा कम

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने राजपुरा बाइपास लाइन के लिए मंजूरी दी है। इस पर करीब 411.96 करोड़ की की लागत आएगी। यह लाइन 13.46 किलोमीटर लंबी परियोजना है। जिसका उद्देश्य अंबाला–जालंधर रेल कॉरिडोर पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव कम करना है। यह दावा केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू की तरफ से दी गई है। उनकी तरफ से इस संबंधी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने बताया कि नई लाइन शंभू में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से राजपुरा को बाइपास किया जा सकेगा। इससे मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होगी, यात्री ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा और भविष्य में नॉर्दर्न रेलवे की क्षमता और मजबूत होगी। कौली से शंभू जाएंगी मालगाड़ी केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बठिंडा या मालवा से आने वाली माल गाड़ियां पहले कौली के रास्ते राजपुरा जाती थीं। राजपुरा में एक बहुत बड़ा जंक्शन है, जहां ट्रैफिक की बहुत बड़ी समस्या थी। क्योंकि वहां से कई सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं, जिनमें शताब्दी और वंदे भारत शामिल हैं,जिससे दिक्कत आती थी। राजपुरा मेन लाइन से होते हुए करीब 100 किलोमीटर चलने के बाद ये सहारनपुर से डीएफसी पर चढ़ती थीं। अब 440 करोड़ की लागत से कौली से शंभु तक सीधे बाइसपास बनेगा। इससे गाड़िां वहीं से फ्रेट कॉरिडोर पर चढ़ जाएंगी। इससे न तो पैसेंजर गाड़ियों को दिक्कत आएगी और न ही मालगाड़ियों को। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से यह संभव हुआ है। इससे पैसेंजर और इंडस्ट्री का फायदा होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *