रेलवे ने हादसों से बचाव को बैरियर्स पर लगाए स्ट्रिप:गोरखपुर में फॉग सेफ डिवाइस किए एक्टिव, कोहरे में भी स्पीड में चलेगी ट्रेन

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर में कोहरे के मौसम से पहले रेलवे ने ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिग्नल पोस्ट और बैरियर्स पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगा दी गई हैं, जबकि सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग करके दृश्यता बढ़ाई गई है। इसके साथ ही 980 इंजनों में फॉग सेफ डिवाइस सक्रिय कर दिए गए हैं, जिनकी मदद से अब कोहरे में भी ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित की जा सकेंगी। गोरखपुर में ट्रेनों की गति 60 से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटा हुई एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले कोहरे के दौरान ट्रेनों की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित थी। लेकिन आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगने के बाद यह सीमा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटा हो गई है। इससे ट्रेनों की गति में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और संचालन ज्यादा सुरक्षित हुआ है। गोरखपुर समेत तीनों मंडलों में 980 डिवाइस लगाए गए पूर्वोत्तर रेलवे ने कुल 980 फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए हैं। इनमें लखनऊ मंडल में 315, इज्जतनगर मंडल में 250 और वाराणसी मंडल में 415 डिवाइस लगाए गए हैं, जिनसे कोहरे के दौरान ट्रेनों की रनिंग सुचारू रखने में मदद मिलेगी। गोरखपुर में लोको पायलटों को कोहरा संचालन की ट्रेनिंग दी गई कोहरे में सुरक्षित संचालन के लिए पूर्ण ब्लॉक और स्वचालित ब्लॉक पद्धति में बरती जाने वाली सावधानियों पर सभी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की काउंसिलिंग पूरी कर दी गई है। रेलवे का कहना है कि इन तैयारियों से कोहरे के मौसम में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और समयबद्ध रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *