हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार दोपहर बाद भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। कार से टकराने के बाद बस पेड़ से टकरा गई। इसमें उसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों से किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को रेवाड़ी के मात्रिका अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। मोहनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे से जुड़े 3 PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… अस्पताल में भर्ती बच्चों के 2 PHOTOS… पुलिस बोली- तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
बावल थाना पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। युवक काफी तेज स्पीड से कार दौड़ा रहे थे। दोनों वाहन जब आमने सामने आए तो एक दूसरे को बचाने के चक्कर में उनकी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेवाड़ी में स्कूल बस से टकराई कार, दो की मौत:दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, कई स्टूडेंट्स भी घायल; कार की बॉडी काटकर निकाले गए शव
📅 Published: February 3, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
