लखनऊ की नैमिष नगर का अधिग्रहण:LDA भूमि कब्जा कार्रवाई; पलहरी में 20 बीघा पर अधिकार लिया

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना को मूर्त रूप देने के लिए एलडीए ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम पलहरी में टीम ने दिनभर चले अभियान में लगभग 20 बीघा भूमि पर कब्जा लिया। एलडीए इससे पहले किसानों से जमीन का बैनामा करा चुका है और अब अधिग्रहित भूमि पर विकास कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है। 1084 हेक्टेयर में बसने जा रहा नया उपनगर, 2 लाख लोगों को मिलेगा आवास एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नैमिष नगर योजना के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में करीब 1084 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस परियोजना को लगभग 4,785 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह योजना लखनऊ का एक आधुनिक और पूर्ण विकसित उपनगर बनेगी, जिसमें चौड़ी सड़कें, पार्क, स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर, ग्रीन बेल्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और बड़े व्यावसायिक केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। योजना के पूरा होने पर लगभग दो लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी और उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और लॉजिस्टिक सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। किसानों की सहमति से भूमि खरीद, सीधे खाते में भुगतान-अब तक 56 बीघा रजिस्ट्री एलडीए की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि निर्धारित एसओपी के तहत किसानों की स्वैच्छिक सहमति के आधार पर भूमि खरीदी जा रही है। यह पहली बार है जब एलडीए सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान कर उनके नाम से जमीन का बैनामा करा रहा है। अब तक 86 किसानों से 56 बीघा जमीन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और लगभग 280 बीघा के लिए सहमति पत्र मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन गांवों-पलहरी, पूरब गांव, सैदापुर और कोडरी भौली में भूमि का बैनामा हो चुका है, वहां कब्जा लेने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पलहरी में दिनभर चला अभियान, फसल न लगाने के निर्देश; योजना के लॉन्च की तैयारी तेज शनिवार को ग्राम पलहरी में एलडीए टीम ने जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दिनभर चले ऑपरेशन में 20 बीघा जमीन पर आधिकारिक कब्जा प्राप्त कर लिया गया। जिन किसानों ने बैनामा कर दिया है, उन्हें अपनी जमीन पर फसल न बोने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू किया जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *