स्टडी हॉल प्रेप स्कूल ने सोमवार को अपना वार्षिक खेल-दिवस ‘Tracks, Tunes Indie Boons!’ धूमधाम से मनाया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) रहा। बच्चों ने खेल, संगीत, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारत की परंपराओं में शिक्षा और मनोरंजन के पूरक संबंध को दर्शाया। खेल-दिवस की शुरुआत नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। छोटे बच्चों ने ‘नन्ही आवाजों का स्वागत’, ‘टाइनी ट्वर्ल’, ‘भांगड़ा ब्लास्ट’, ‘विगल गिगल योगा’ और ‘इंडी स्टिक स्प्रिंट’ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। मंच पर उनकी मासूम अदाओं और ऊर्जा ने अभिभावकों और शिक्षकों को प्रभावित किया। इस दौरान स्टडी हॉल के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रस्तुति ‘रूबी जुबली’ भी दी गई, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रही। बच्चों में खेल, सीख और संस्कृति का सुंदर मेल दिखा हेडमिस्ट्रेस रचना सिन्हा ने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली की थीम के साथ बच्चों ने खेल, सीख और संस्कृति का सुंदर मेल समझा। उन्होंने कहा कि खेल-दिवस बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उनके बचपन की खुशियों का उत्सव है।कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूरे माहौल में भारतीय परंपराओं की सीख, सामुदायिक भावना और बच्चों की खिलखिलाहट स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिक्षा बच्चों के जीवन कौशल को समृद्ध कर रही स्टडी हॉल एजुकेशनल फ़ाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. उर्वशी साहनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पिछले 40 वर्षों से ऐसी शिक्षा प्रदान करना रहा है, जो अकादमिक रूप से मज़बूत होने के साथ-साथ बच्चों के जीवन कौशल और व्यक्तित्व को भी समृद्ध करे। उन्होंने ज़ोर दिया कि मज़े के साथ सीखना बच्चों को बेहतर इंसान बनाता है और स्टडी हॉल प्रेप में शुरुआती शिक्षा को सुरक्षित, आनंदपूर्ण और अनुभवजन्य बनाने पर ध्यान दिया जाता है।
लखनऊ के स्टडी हॉल प्रेप स्कूल ने मनाया वार्षिक खेल-दिवस:भारतीय ज्ञान प्रणाली थीम पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
