लखनऊ नगर निगम ने जोन-6 स्थित नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाता सील कर दिया है। कुल 64 लाख 94,040 रुपए गल्ला मंडी पर हाउस टैक्स बकाया था। इसमें से एक प्रॉपर्टी का किराया 22 लाख 57 हजार 922 रुपए था, जिसपर अधिकारियों ने नगर निगम को चेक बिना साइन के व्हाट्सअप पर भेज दिया था, लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने इसपर साइन नहीं किया। न ही बकाया हाउस टैक्स भेजा था। अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव ने बताया कि लंबे समय से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली न होने पर मंडी समिति के बैंक खाते को सीज कर दिया गया है। 64 लाख रुपए से अधिक का बकाया नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी सीतापुर रोड, लखनऊ के भवन संख्या जीबी, सीसी पर 31 मार्च 2026 तक कुल 42 लाख 36 हजार 118 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। वहीं, मंडी से जुड़े प्रॉपर्टी नंबर 605/385 पर 22 लाख 57 हजार 922 रुपए की राशि बकाया है। नगर निगम द्वारा का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए पहले भी संबंधित संस्था को कई बार बिल एवं नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बकाया राशि जमा करने के लिए भी कहा गया, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। जनवरी 2026 में नवीन गल्ला मंडी कार्यालय द्वारा 19 जनवरी 2026 का 22 लाख रुपये का एक चेक व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया, जो बिना हस्ताक्षर का था। इसके बाद चेक को नगर निगम कार्यालय में जमा नहीं किया गया। खाते से लेने देन करने पर लगी रोक लगातार लापरवाही को देखते हुए नगर निगम ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 से 509 के अंतर्गत मिले अधिकार का प्रयोग करते हुए कड़ा निर्णय लिया। इसके तहत मंडी समिति सीतापुर रोड का बैंक खाता संख्या को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। साथ ही इस खाते से किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम में जमा नहीं की जाती है, तो बैंक खाते से सीधे नगर निगम के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह राशि नगर निगम के खाते में जमा कराई जाएगी।
लखनऊ नगर निगम ने सील किया गल्ला मंडी का खाता:64 लाख रुपए बकाया था टैक्स, बिना साइन के व्हाट्सअप पर भेज दिया था 22 लाख रुपए का चेक
📅 Published: February 5, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
