लखनऊ में 'अल-फलाह विश्वविद्यालय' को ध्वस्त करने की मांग:VHRP ने किया विरोध प्रदर्शन , गोपाल राय बोले- यूनिवर्सिटी आतंक का अड्डा , विद्यापीठ स्थापित करने की मांग

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का विरोध प्रदर्शन। परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नाराज लोगों ने अलफलाह यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने की मांग किया। जमीन पर पांच पांडव के नाम पर विद्यापीठ स्थापित करने की मांग किया। ‘अल-फलाह विश्वविद्यालय ध्वस्त हो’ हाथों में भगवा झंडा लेकर और अलफलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी किया । गोपाल रायने कहा कि अल-फलाह विश्वविद्यालय को बुलडोज़र से ध्वस्त कर उसकी जगह पांडवों के नाम पर पांडव वेद विद्यापीठ गुरुकुल की स्थापना की जाए। जहाँ हमारे युवाओं को पुराणों और वेदों की शिक्षा दी जाए। जिस क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय है वहीं महाभारत काल में माता कुंती और पाँचों पांडवों ने अज्ञातवास का समय बिताया था। पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से सनातन से जुड़ा गोपाल राय ने कहा कि यह इलाका पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके पास परसोन गाँव में ऋषि पराशर का प्राचीन आश्रम भी स्थित है। जहाँ उनके पुत्र वेद व्यास ने 18 महापुराणों की रचना की थी। जब यह क्षेत्र पांडवों की पवित्र भूमि माना जाता है, तो यहाँ आतंकी गतिविधियों में लिप्त किसी संस्थान का होना चिंताजनक है। हमारा सुझाव है कि भूमि को पुनः व्यवस्थित कर पांडव वेद विद्यापीठ एक ऐसा वैदिक गुरुकुल स्थापित किया जाए, जिसमें पुराण, वेद, ऋचाएँ, उपनिषद और भारतीय ज्ञान परंपरा की शिक्षा दी जा सके। ‘लखनऊ से जाएगा बुलडोजर’ दिल्ली ब्लास्ट के तार विश्वविद्यालय से जुड़े कई व्यक्तियों के नाम सामने आए। जिसमें लखनऊ के भी लोग शामिल हैं। अगर इस पर प्रशासन बुलडोजर नहीं चलता है हिंदू रक्षा परिषद लखनऊ से बुलडोजर लेकर जाएगा और यूनिवर्सिटी को ध्वस्त कर देगा। जिस डॉक्टर समुदाय का काम था लोगों की जान बचाना वह समझ में जहर बोल रहा है और हत्यारा बन चुका है यह बेहद चिंताजनक और अफसोस नाक है। हम लोग जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं और इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *