लखनऊ में दो निजी योजनाओं में बनेंगे गरीबों के आवास:LDA उपाध्यक्ष का ओमैक्स रेजीडेंसी और अमरावती बिल्डर को अल्टीमेटम कहा, आधे-अधूरे काम अब नहीं चलेंगे

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहीद पथ के पास ओमैक्स रेजीडेंसी और अमरावती आईटी सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बिल्डर ने कई काम अधूरे छोड़ रखे है। तय विकास शुल्क भी नहीं जमा किया है। इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए है। लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अमरावती आईटी सिटी में अधूरे विकास कार्य पर नाराजगी ग्राम मस्तेमऊ व बक्कास में करीब 115 एकड़ में अमरावती ग्रुप आईटी सिटी विकसित कर रहा है। निरीक्षण में उपाध्यक्ष ने पाया कि आंतरिक सड़कें अधूरी हैं दो में से एक एसटीपी केवल भू-तल तक बना, दूसरा शुरू भी नहीं हुआ। विद्युत सबस्टेशन का काम भी पूरा नहीं हुआ था। मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम के अनुसार, अमरावती ग्रुप ने अब तक निर्धारित विकास शुल्क भी जमा नहीं किया है। उपाध्यक्ष ने बकाया धनराशि तत्काल वसूली कराने के निर्देश दिए। ओमैक्स टाउनशिप में टूटी सड़कें, पार्क भी अधूरा पुलिस मुख्यालय के पीछे 103 एकड़ में विकसित ओमैक्स टाउनशिप में पहुंचकर उपाध्यक्ष सड़कें देखकर भड़क उठे। एप्रोच रोड से लेकर आंतरिक सड़कें खराब हालत में मिलीं। डेवलपर्स से 2 महीने के भीतर मरम्मत पूरा करने को कहा गया। भूमि विवाद के कारण ग्रीन एरिया/पार्क विकसित नहीं हो सका था। उपाध्यक्ष ने विवाद निस्तारण कर पार्क निर्माण कराने का आदेश दिया है। EWS–LIG भवनों का निर्माण धीमा दोनों टाउनशिप में EWS एवं LIG श्रेणी के भवनों की प्रगति भी धीमी पाई गई। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग को आवास देना शासन की पहली प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही, दोनों परियोजनाओं में की गई मॉरगेज/बंधक संपत्तियों का एक सप्ताह में सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *