लखनऊ में निकला ‘कॉर्पस क्रिस्टी’ जुलूस:कैथेड्रल में ईसाई समुदाय का लगा जमावड़ा , बिशप बोले- यीशु ने दया-प्रेम का संदेश दिया

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में रविवार को हजरतगंज में ‘कॉर्पस क्रिस्टी’ जुलूस का आयोजन हुआ।ईसाई समुदाय पारंपरिक आस्था और भक्ति के साथ प्रत्येक वर्ष कॉर्पस क्रिस्टी जुलूस का मनाता है । इस दौरान धर्म गुरुओं ने कहा कि ‘कॉर्पस क्रिस्टी’ दो लैटिन शब्दों से बना है, जिसका अर्थ है ‘ईसा मसीह का शरीर’। यह जुलूस पवित्र यूचरिस्ट के प्रति समुदाय के गहरे विश्वास को प्रकट करने वाला विशेष धार्मिक आयोजन है। क्राइस्ट द किंग के पर्व पर आयोजित इस जुलूस की शुरुआत कैथेड्रल स्कूल परिसर से हुई, जो सेंट फ्रांसिस कॉलेज के प्रांगण तक भक्तिपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-गायन और सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ प्रभु यीशु के संदेशों को दोहराते रहे। जुलूस का मुख्य उद्देश्य यूचरिस्ट में समुदाय के विश्वास को नवीनीकृत और और अधिक गहरा करना रहा। इस अवसर पर लखनऊ के बिशप जेराल्ड मैथियास ने प्रेरक उपदेश देते हुए प्रभु यीशु के जीवन से दया, पवित्रता, पड़ोसियों के प्रति प्रेम और मानव सेवा की भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सामूहिक सद्भाव और शांति तभी संभव है जब लोग यीशु के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएँ।पूरी धार्मिक सेवा के दौरान विभिन्न प्रार्थनाएँ, स्तुतिगान और विशेष आशीर्वाद शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *