लखनऊ में पैसे न देने पर युवक पर हमला:युवती ने धमकी दी फिर अपने किन्नर दोस्त के साथ मिलकर पीटा, तीन पर मुकदमा

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में गुरुवार देर रात युवक को पैसा देने से मना करने पर युवती ने अपने दोस्त व किन्नर के साथ मिलकर पीट दिया। घायल युवक का कहना है कि युवती रुपए मांग कर रही थी। रुपए न होने की वजह से मना कर दिया। इस शोर मचाकर लोगों को इकठ्ठा करने की धमकी देने लगी। उसकी बात में आने पर दोस्तों को बुलाकर पिटाई कर दी। नौबस्ता त्रिवेणीगंज निवासी अभिषेक जैसवाल ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे किसी काम से दरगाह की तरफ जा रहा था। तभी काले फाटक के पास उसके दोस्त की महिला मित्र कशिश मिली। बातचीत के दौरान कशिश ने उससे पैसे मांगे। अभिषेक के मना करने पर आरोपित भड़क गई और धमकी देने लगी। कशिश शोर मचाकर दोस्तों को बुलाने की धमकी दी। इस दौरान उसका एक पुरुष साथी और किन्नर वैशाली भी मौके पर आ गए। गाली गलौज करते हुए अचानक किया हमला अभिषेक के अनुसार तीनों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया। किन्नर वैशाली ने सड़क किनारे रखी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अभिषेक को राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सआदतगंज का कहना है जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *