लखनऊ में बढ़ेगी ठंड:पछुवा हवा चलने से गिरेगा पारा, कोहरा भी छाएगा, एयर क्वालिटी अब भी खराब

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में सुबह से हल्की हवा के साथ प्रदूषण का कहर जारी है। लालबाग में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर है। इस दौरान AQI 261 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। शहर के 5 मॉनिटरिंग स्टेशन अलीगंज 196, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 191, गोमतीनगर और तालकटोरा 176 के साथ कुकरैल का AQI 102 दर्ज किया गया। इन जगहों पर प्रदूषण का स्तर यलो जोन में मॉडरेट स्थिति में है। सुबह के समय शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 184 रहा। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी AQI के मुताबिक लखनऊ का AQI 194 दर्ज किया गया। सामान्य से गर्म रहा मौसम सुबह के समय धुंध का असर जारी रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। इससे मौसम सामान्य से गर्म बना रहा। लखनऊ में बढ़ेगी ठंड, पछुआ हवाएं चलने से गिरेगा पारा लखनऊ समेत प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं फिर से चलने लगी हैं। इन हवाओं के असर से अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई थी। अब मौसम में फिर से बदलाव शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में सुबह और भोर के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा।मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *