लखनऊ में बनेगा देश का पहला ‘मैंगो थीम पार्क’:15 एकड़ में फैला होगा, 108 किस्मों के 2,000 से ज्यादा पौधे, डिजिटल म्यूजियम और ‘मैंगो हाट’ बनेगा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली रोड के पास कल्ली पश्चिम में 15 एकड़ में ‘मैंगो पार्क’ नगर निगम बना रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इसका निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया है। यह पार्क देश का पहला थीम आधारित आम पार्क होगा। सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण के दौरान बताया कि पार्क में आम की 108 प्रजातियों के 2,068 पौधे लगाए जाएंगे। दशहरी, आम्रपाली और चौसा आम की रहेगी किस्म दशहरी, आम्रपाली, चौसा और अंबिका जैसी किस्में शामिल होंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि यह पार्क केवल हरियाली का केंद्र नहीं होगा, बल्कि आम की संस्कृति, इतिहास और विज्ञान को समझाने वाला एक नॉलेज सेंटर भी बनेगा। मैंगो म्यूजियम रहेगा पार्क में 400 वर्गमीटर का आधुनिक मैंगो म्यूजियम बनाया जा रहा है, जहां देशभर में पाई जाने वाली 775 किस्मों की जानकारी डिजिटल माध्यम से दी जाएगी। यहां लोग विभिन्न आम प्रजातियों को पहचानने, उनके स्वाद और विकास क्रम को भी जान सकेंगे। ‘मैंगो हाट’ में बिकेंगे उत्पाद नगर निगम पार्क परिसर में एक ‘मैंगो हाट’ भी बना रहा है, जहां आम से बने उत्पादों की बिक्री होगी। इस पहल से स्थानीय किसानों और महिला समूहों को भी रोजगार और बाजार का लाभ मिलेगा। साथ ही, पार्क में आम आधारित छोटे कियोस्क भी होंगे, जहां आगंतुक विभिन्न स्वादों का आनंद ले सकेंगे। सुंदरता बढ़ाएंगे तालाब और म्यूरल्स 1,930 वर्गमीटर के तालाब में वाटर लिली और कमल के पौधे लगाए जा रहे हैं। पार्क की दीवारों पर आम और पेड़ों पर आधारित म्यूरल बनाए जाएंगे। रात में पार्क को आम के आकार की लाइटों से सजाया जाएगा, जिससे इसका थीम और आकर्षक दिखेगा। बच्चों का भी ध्यान रखा गया बच्चों के लिए 17 आधुनिक झूले, बैठने की जगह और ओपन पाथवे बनाए जा रहे हैं। नगर निगम इसे एक ऐसा पार्क बना रहा है जहां ज्ञान, हरियाली और मनोरंजन तीनों एक साथ मिलेंगे।लखनऊ नगर निगम के अनुसार, यह पार्क शहर की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ इसे राजधानी का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *